मुख्य पृष्ठ वार्षिक राशिफल (Yearly Prediction)
2013
वार्षिक राशिफल
 
मेष
मेष राशि व लग्न वालों का स्वामी मंगल है। यह अग्नितत्व की राशि है। इस राशि के जातक स्वभाव से गर्म, साहसी, महत्वाकांक्षी, अपने कार्य में सफलता तक जुटे रहने वाले होते हैं। जन्म के समय मंगल की स्थितिनुसार उनके जीवन में प्रभाव रहता है। शुभ रत्न- मूंगा व शुभ रंग-लाल। सेहत- स्वास्थ्य की दृष्टि से मिलीजुली स्थिति का वातावरण रहेगा। डरने वाली बात नहीं है। खानपान का अवश्य ध्यान रखें। दांपत्य जीवन- पारिवारिक व दांपत्य जीवन में स्थिति मजबूत रहेगी। जीवनसाथी की ओर से सहयोग मिलेगा। आपसी सामंजस्य बढ़ेगा। व्यवसाय- व्यापार-व्यवसाय की दृष्टि से यह वर्ष आपके लिए नई सौगात लेकर आया है। पुराना कार्य भी संपन्न होगा। नौकरीपेशा व्यक्ति- नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए यह वर्ष शुभ संकेत लेकर आ रहा है। पदोन्नति के योग हैं। बेरोजगार रोजगार पाएंगे। आर्थिक स्थिति- अर्थिक दृष्टि से यह वर्ष बहुत उत्तम रहेगा। धन संचय होने के साथ-साथ नवीन राह खुलेंगी। आर्थिक लाभ के योग बनेंगे। कोर्ट कचहरी के मामलों में धन का व्यय हो सकता है।
 
राशि फलादेश