आपने मेजर आर्केना के पहले कार्ड-फूल का चयन किया है। आप किसी नई योजना या नए विचार के बारे में रोमांचित हैं। आपका प्रश्न आपके भविष्य के सपने से संबंधित है।
आपकी दूसरी स्थिति में मेजर आर्केना का पहला कार्ड फूल है। इसका तात्पर्य कुछ भ्रम के साथ काफी कुछ संघर्ष है, लेकिन आपमें यकायक होने वाले शक्ति संचार द्वारा आपको मदद मिलेगी।
आपके तीसरे स्थान पर फूल का होना संघर्ष और भ्रम के साथ रोमांच का प्रतीक है। यह भविष्य के सपनों और शक्ति को भी दर्शाता है।
आप बुद्धिमान व्यक्ति हैं। आपका ज्ञान और पक्का नियोजन आपका विश्वास बढ़ाता है।
आपकी स्थिती खेल के प्रशिक्षक की तरह है। इसकी वजह है आपकी संस्थापन एवं नियोजन की क्षमता, साथ ही साथ आपकी अच्छी संप्रेषण कला आपके कार्य की पूर्ति में मदद करेगी और आपके काम में कभी बाधा नहीं आएगी।
परिणाम संतोषजनक होंगे और अपेक्षित रूप से ठीक समय पर प्राप्त हो जाएँगे। अपनी सफलता का आनंद उठाएँ। भगवान का आशीर्वाद आपके साथ है।
आपकी मुश्किल को समझने-बूझने की क्षमता आपके लिए फायदेमंद सिद्ध होती है। आप किसी बदलाव की अपेक्षा करते हैं एवं बेहतर परिस्थिति चाहते हैं।
अभी आपको अच्छी-खासी मेहनत करने की जरूरत है। समस्या का हल ढूँढ़ने के लिए कभी-कभी उसका विश्लेषण एवं उसकी गहराई तक जानना जरूरी है। ध्यान करना एवं गहन चिंतन करना आपकी समस्या की कुंजी आपको दे सकता है।
अच्छा परिणाम दर्शाया है। निकट भविष्य में एक अच्छे बदलाव और आत्मविश्वास में वृद्धि का अनुभव करेंगे।
यह जीवन में पूर्णता एवं प्रसन्नता लाने के लिए किसी वस्तु को प्राप्त करने की प्रबल इच्छा शक्ति को दर्शाता है।
आपको थोड़ी मेहनत करनी होगी। एक मातृत्व से भरी छबि आपकी कोशिशें सफल करने में सहायक होंगी। किसी भी खबर या अवसर के लिए अपनी आँखें व कान खुले रखें।
सही समय पर सफलता निश्चित है। संतुष्टि और खुशी दर्शाई गई है। जीवन में आप अधिक स्थिरता का अनुभव करेंगे।
आपके पहले स्थान पर ऐम्पेरर का होना सतत प्रयास सफलता के बोध, अच्छी स्थिति तथा अधिकारपूर्ण स्थिति का प्रतीक है।
आपके दूसरे स्थान पर ऐम्पेरर का होना यह दर्शाता है कि आपमें उपलब्धियों का अत्यधिक बोध है तथा आपके द्वारा खड़ी की गई चुनौतियों के लिए लगातार प्रयास करने की आवश्यकता है। अपनी स्थिति को बनाए रखने के लिए आपको बहुत प्रयास करने होंगे। याद रखे कर्म ही पूजा है। लगे रहें...।
आपके तीसरे स्थान पर ऐम्पेरर का होना सफलता का आश्वासन देता है। आपकी स्थिति मजबूत तथा अधिकारपूर्ण होगी। थोड़ा धैर्य रखें।
आपके पहले स्थान पर हाई प्रीस्ट है, जो यह दर्शाता है कि आपको वांछित परिणामों की प्राप्ति के लिए प्रयास करने होंगे। यह कार्ड सहायता तथा मार्गदर्शन का भी सूचक है।
आपके दूसरे स्थान पर हाई प्रीस्ट है। आपको परिणाम की प्राप्ति के लिए कुछ प्रयास करने होंगे। सही समय पर सही राय लेना मददगार साबित होगा। सही व्यक्ति की तलाश जरूरी है।
आपके तीसरे स्थान पर हाई प्रीस्ट है। आपके प्रयासों के परिणाम सही समय पर प्राप्त होंगे आप थोड़े बेचैन होंगे। यह बेचैनी सामान्य है। बड़ों की सलाह तथा अनुभव हमेशा मदद करेगी।
आपने पहले स्थान के लिए लवर्स का चयन किया है। जो यह दर्शाता है कि आप घोर असमंजस की स्थिति में हैं। आपका दिल आपके दिमाग पर राज करता है कि नहीं यह आपकी समस्या है। यह भ्रम का परिचायक है।
दूसरे स्थान पर लवर्स की उपस्थिति अत्यधिक मानसिक प्रयास, गुण-दोष की विवेचना किंतु-परंतु की स्थिति का परिचायक है। यदि मामला भागीदारी या भावनात्मक संबंध का है तो आपके दिमाग पर आपका दिल हावी रहेगा।
तीसरे स्थान पर लवर्स का होना भ्रम, दिल की बात मुझमें तथा अनिश्चितता की स्थिति का परिचायक है।
आप अपनी नियोजित कोशिशों और मेहनत पर विश्वास करते हैं। आप अच्छे समय और उन्नति के बारे में सोच रहे हैं। आपकी इच्छाशक्ति आपको उत्सुक बना रही है।
मेहनत से मुँह नहीं मोड़ा जा सकता। परंतु चूँकि प्रत्येक प्रयास के पीछे आपका खुद का आत्मविश्वास है। कितने ही प्रयास के होते हुए आप कमजोर नहीं पड़ेंगे।
आप अपने ध्येय को समय से पहले ही प्राप्त कर लेंगे। मेहनत के फल का मजा लें और नई शुरुआत के लिए तैयार हो जाएँ।
आपके पहले स्थान पर स्ट्रैंथ है। यह आपके दिमाग की वर्तमान स्थिति का परिचायक है। आप किसी विशेष विचार को दबाने या उत्साहित करने के लिए भ्रम के शिकार हैं। आप अपने आसपास के कुछ घटकों को नियंत्रित करने की इच्छा रखते हैं।
आपके दूसरे स्थान पर स्ट्रैंथ यह दर्शाता है कि आप काफी ऊर्जावान हैं। आपको अपने उद्देश्य की पूर्ति के लिए साहस तथा अनुशासन की आवश्यकता है। अपनी प्रेरणा को बनाए रखें तथा धैर्य रखें।
तीसरे स्थान पर स्ट्रैंथ यह बताता है कि आपको सफल होने के लिए शक्तिशाली बनना होगा। आपकी शक्ति, साहस तथा आत्म अनुशासन आपको सफलता की ओर ले जाएगा, लेकिन इसमें कुछ समय लगेगा।
आपके पहले स्थान पर हर्मिट का होना चेतावनी, दूरदृष्टि तथा सजगता का परिचायक है। आप जो देख रहे हैं, उसके प्रति अपने दिमाग को सुरक्षात्मक रखें।
आपके दूसरे स्थान पर हर्मिट की मौजूदगी यह दर्शाती है कि सफलता प्राप्ति के लिए कुछ प्रयास तथा गृहकार्य अपेक्षित है। वांछित परिणामों की प्राप्ति में योग्य समय लग सकता है।
तीसरे स्थान पर हर्मिट का होना धैर्य, प्रतीक्षा, सजगता और सावधानी का संकेत देता है।
पहले स्थान पर व्हील ऑफ फारच्युन प्रगति का सूचक है। यह नए चरण तथा अच्छाई का बोध भी कराता है। आप अपनी ओर से व्यावहारिक हैं तथा अपने भविष्य के रहस्य को उजागर करने के लिए तत्पर हैं।
यह अच्छाई, सुखद परिणाम के साथ ही धैर्य और इंतजार का परिचायक है।
आपके तीसरे स्थान पर व्हील ऑफ फारच्युन का होना सौभाग्य, अनुकूल परिणाम का द्योतक है, लेकिन इसके लिए कुछ समय लग सकता है। प्याले को होंठ तक पहुँचाने के लिए तैयार रहें।
आप वही पाने की कोशिश कर रहे हैं, जो आपके लिए बिल्कुल उपयुक्त है। किसी निश्चय पर आने से पहले, आपको उसका मूल्यांकन करना होगा।
किसी निश्चय पर आने से पहले समस्या के हर पहलू को जानने का प्रयास करना होगा।
हल प्राप्त करने के लिए अपनी समस्या की तह तक जाएँ। हर प्रकार के हल में संतुलन कायम रखना काफी कठिन होता है।
प्रथम स्थान पर हैंग्डमेन समर्पण व विश्वास को दर्शाता है अर्थात् कुछ पाने के लिए कुछ खोना पड़ता है।
दूसरे स्थान पर हैंग्डमेन यह दर्शाता है कि आपको अपना ध्येय प्राप्त करने के लिए काफी संघर्ष करना होगा।
तीसरे स्थान पर हैंग्डमेन सफलता दर्शाता है, परंतु इसे पाने में आपको थोड़ा समय लग सकता है।
आपके पहले स्थान पर मेजर आर्केना के कार्ड डेब का होना परिवर्तन, नई शुरुआत बदलाव तथा रुपांतरण का प्रतीक है।
मृत्यु अर्थात डेथ रुपांतरण का प्रतीक है। पुराने का अंत तथा नए की शुरुआत इसका मुख्य सिद्धांत है। यह कार्ड रुपांतरण, नवीनता तथा परिवर्तन का परिचायक है। इसकी भावना को स्वस्थ्य भावना से ग्रहण करें।
तीसरे स्थान पर डेथ नई शुरुआत, नए दृष्टिकोण या जीवन की नई राह का द्योतक है। नए वातावरण अथवा नई संभावनाओं के कारण आपके व्यक्तित्व में बदलाव संभावित है।
आपके पहले कार्ड के तौर पर प्रसन्नता एवं इच्छाशक्ति दर्शाता है साथ ही साथ परेशानियों से दूरी, सहयोग, स्थिति के अनुसार ढाल लेने को और सतर्कता को भी दर्शाता है।
दूसरे स्थान पर टेम्परेंस, अत्यधिक परिश्रम और सफलता के लिए दूसरों पर आश्रित होने को दर्शाता है।
सफलता निश्चित है, परंतु थोड़ा समय लगने का संकेत है। क्योंकि आपकी सफलता के लिए दूसरों का सहयोग जरूरी है इसलिए उन्हें मनाने में और उनसे सहयोग लेने में थोड़ा समय लग सकता है।
प्रथम स्थान पर डेविल स्वार्थी स्वभाव का संकेत देता है। आप अपनी नकारात्मक एवं नुकसानदेह प्रवृत्तियों को दूर करने में प्रयत्नरत हैं।
दूसरे स्थान पर डेविल गलत इच्छाओं और बुरे परिणामों को दर्शाता है। आपके प्रयत्न गलत दिशा में हैं।
तीसरे स्थान पर डेविल बुरे उद्देश्य से किए गए प्रयत्नों के बुरे परिणामों को दर्शाता है। यह आपके जीवन का स्वतः को हानि पहुँचाने वाला दौर है।
यह बौद्धिक विरोधाभासों को सूचित करता है। शंका एवं बिना सोचे समझे कार्य दर्शाता है।
दूसरे स्थान पर टॉवर अचानक होने वाले अनुभव एवं समझ को दर्शाता है। यह ढेर सारे व्यर्थ के प्रयत्नों और गलत दिशा में किए गए प्रयत्नों को दर्शाता है।
यह चिंताओं और परेशानियों से मुक्ति का संकेत है। पुरानी बातों को भूलकर नई शुरुआत करें।
पहले स्थान पर स्टार का होना विश्वास तथा आशावाद का सूचक है। आप कोई नई योजना बना रहे हैं। यह योजना आपके भविष्य, आपके कैरियर, व्यवसाय या व्यक्तिगत संबंधों से संबंधित हो सकती है।
आपके दूसरे स्थान पर स्टार की उपस्थिति यह दर्शा रही है कि आपके जीवन का निष्क्रिय समय समाप्त हो चुका है। यह नई आशा, नए उद्यम का परिचायक है, लेकिन इसके लिए आपको अपने प्रयासों में तेजी लाना होगी।
तीसरे स्थान पर स्टार का होना आशा के नए संचार का परिचायक है। यह आपके नए संबंधों नई सफलताओं, अच्छे समय तथा आशानुकूल समय को दर्शाता है।
प्रथम स्थान पर मून विचारशीलता सपनों में रहना आदि को सूचित करता है। साथ ही साथ यह आपकी विश्लेषण क्षमता को भी दर्शाता है।
यह आपके जीवन में स्थिरता के दौर को दर्शाता है। जहाँ या तो आप किसी प्रकार का प्रयत्न नहीं करना चाहते या पिर आपके प्रयत्न गलत दिशा में हैं।
तीसरे स्थान पर मून संकेत करता है कि आप अपनी समस्याओं का विश्लेषण करेंगे। आपको काफी विचारात्मक होना होगा। जो आप वास्तव में चाहते हैं बस उसी के बारे में सोचें।
आपके पहले स्थान पर सूर्य यह दर्शाता है कि वर्तमान स्थिति में आप क्या चाहते हैं, उसके बारे में आप बहुत ही स्पष्ट हैं। आपमें आत्मविश्वास और आशवाद कूट-कूट कर भरा है।
दूसरे स्थान पर सूर्य उर्जा, सुनियोजित प्रयास का परिचायक है। यह उपलब्धि या सुधार की दिशा में सहज प्रगति को भी दर्शाता है।
तीसरे स्थान पर सूर्य का होना सौभाग्य, अत्यधिक प्रसन्नता, अच्छे स्वास्थ्य या पुरस्कार का प्रतीक है। जीवन के श्रेष्ठ लम्हों का लुत्फ लें।
आपके प्रथम स्थान पर 'जजमेंट' का होना, जोश, सकारात्मकता और उत्साह को दर्शाता है।
आपने अपने दूसरे स्थान पर जजमेंट कार्ड निकाला है एवं यह आपके ध्येय की ओर वास्तविक प्रयासों का संकेत देता है। यह नए गठजोड़ों एवं संबंधों को भी दर्शाता है।
जजमेंट इस स्थान पर समय पर सफलता को दर्शाता है। अच्छे परिणामों के लिए किए जाने वाले बदलाव को भी नकारा नहीं जा सकता। अपनी उपलब्धियों का आनंद उठाएँ।
आपने वलर्ड नामक कार्ड पाया है, जो यह दर्शाता है कि आपका प्रयास सही दिशा में है, चलते रहिए।
आपने वलर्ड नामक कार्ड पाया है, जो यह दर्शाता है कि आपका प्रयास सही दिशा में है, चलते रहिए।
सफलता की प्राप्ति अवश्य होगी, समय अच्छा है, परन्तु सहयोगी की मदद जरूरी है।
आपके प्रथम स्थान में 'एस ऑफ वान्ड्स' किसी नए गठजोड़ के विचार के बारे में आपकी उत्सुकता और अनिश्चितता को दर्शाता है।
यह आपकी नए विचार उद्योग अथवा किसी बदलाव के द्वारा फायदा उठाने की इच्छा को दर्शाता है।
एस ऑफ वाण्ड्स आपके तीसरे स्थान पर सफलता, आशा और कठिन परिश्रम को दर्शाता है।
यह आपके आगे बढ़ने के निरंतर प्रयास और इच्छा को दर्शाता है। आप एक परिश्रमी व्यक्ति हैं और आपकी एक पहचान है। अधिक से अधिक हासिल करने की समझ आपके व्यक्तित्व का हिस्सा है।
आपको अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयास और परिश्रम करना होगा।
जिसके बारे में आपने सोचा था वैसी सफलता आप प्राप्त कर लेंगे, परंतु उसे प्राप्त करने के पश्चात् आपको लगेगा कि आप इससे कहीं ज्यादा प्राप्त कर सकते थे और आपकी खुशी कम हो जाएगी।
थ्री ऑफ वांड - गठजोड़, संबंध, शादी आदि को दर्शाता है। एक समर्पण या बाँटने के भाव का संकेत देता है।
यह आपके साथियों, जीवनसाथी या आपसे जुड़े व्यक्तियों के साथ आपकी समझ को दर्शाता है क्योंकि आप जानते हैं कि जीवन में अच्छे संबंधों का क्या महत्व है।
यह अच्छे संबंधों के परिणामों को दर्शाता है। आपको भले ही, चाही गई सफलता देर से मिलेगी परंतु अंत में आप सब अच्छा ही पाएँगे।
पहले स्थान पर फोर ऑफ वाण्ड्स सामान्य संतुष्टि बोध का परिचायक है। यह सकल उद्देश्य के बाद की निश्चिंतता की अवधि को भी दर्शाता है।
आपके दूसरे स्थान पर फोर ऑफ वाण्ड्स का होना यह दर्शाता है कि अत्यधिक प्रयासों तथा अथक परिश्रम के बाद आप आराम की शांतिपूर्ण घड़ी की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं।
तीसरे स्थान पर फोर ऑफ वाण्ड्स उत्सव, शांति तथा हालिया सफलता के आँकड़े को दर्शाता है। आपके कार्ड पर संपूर्ण संतुष्टि है।
पहले स्थान पर फाइव ऑफ वाण्ड्स संघर्ष, रणनीति तथा परिश्रम का सूचक है।
दूसरे स्थान पर फाइव ऑफ वाण्ड्स रणनीतिपूर्वक किए गए कठोर तथा प्रतिस्प़र्धा को दर्शाता है।
तीसरे स्थान पर फाइव ऑफ वाण्डस् का होना प्रतियोगिता, कठोर परिश्रम तथा विरोध के सामने का परिचायक है।
आपको अपनी प्राप्तियों द्वारा तृप्ति का अनुभव हो रहा है।
आपके सुनियोजित प्रयत्नों और आपसे उम्र में छोटे लोगों को सहायता द्वारा आप अपनी हर मुश्किल हल कर लेंगे।
यह अपनी जीत, प्रसन्नता और सफलता के उपरांत उत्सव को दर्शाता है। कोशिशों और विलंब को भूल जाएँ और वर्तमान का आनंद उठाएँ।
आपके प्रथम स्थान पर सेवन ऑफ वांड्स' उपलब्धियों को सूचित करता है। साथ ही यह आपकी आपके शत्रुओं को हराने के बारे में शंका को दर्शाता है, जो आपको विचलित करता है।
एक सोचा-समझा और सुनियोजित कठिन परिश्रम आपके कार्ड पर है।
यह आपके कठिन परिश्रम को दर्शाता है।
पहले स्थान पर एट ऑफ वाण्ड्स अकस्मात गति, अत्यधिक क्रियाशीलता तथा जल्दबाजी में कुछ प्राप्त करने का सूचक है।
दूसरे स्थान पर एट ऑफ वाण्ड्स कठोर परिश्रम तथा समूह या सहयोग द्वारा संभावना प्राप्ति को दर्शाता है। सुनियोजित प्रयासों में परिवर्तन या आकालिक खबर आपके कार्य की गति तेज कर यथा समय कुछ प्राप्त करने में मदद करेगी।
आपकी सफलता इस बात पर निर्भर करती है कि आपके छद्म में दूसरे आपकी किस तरह श्रेष्ठतम सहायता करते हैं। आपको अपने लक्ष्य प्राप्ति के लिए दूसरों पर निर्भर रहना होगा। आप कठोर परिश्रम करने के साथ स्वयं को तथा दूसरों को प्रेरित करें।
पहले स्थान पर नाइन ऑफ वाण्ड्स सुनिश्चितता तथा सुनियोजित पहल को दर्शाता है। सुरक्षा बोध आपको सफल बनाएगा।
दूसरे स्थान पर नाइन ऑफ वाण्ड्स आपकी सुनियोजित योजना तथा आपको आपके परिवार अथवा मित्रों से मिलने वाले उम्दा सहयोग को दर्शाता है।
तीसरे स्थान पर नाइन ऑफ वाण्ड्स सुरक्षा एवं समर्थन को दर्शाता है। आवश्यकता के समय मिलने वाली सहायता आपके संघर्ष को समाप्त कर देगी। अनावश्यक भय की अवस्था दूर हो जाएगी।
आपके पहले स्थान में टेन ऑफ वाण्ड्स चिंता, अत्यधिक बोझ तथा नई परिस्थिति में स्वयं को ढालने की स्थिति का परिचायक है।
आपने अपने विस्तार में दूसरे स्थान के लिए टेन ऑफ वाण्ड्स का चयन किया है। इसका अर्थ यह है कि आप बोझ, चिंता तथा अधिक कार्य भार से दबे हुए हैं। आप परिश्रमी हैं लेकिन यदि इस कार्य के लिए यदि आप किसी ओर को लगा लें तो यह भार कम हो सकता है। समय के साथ समायोजन सीखें।
तीसरे स्थान पर थ्री ऑफ वाण्ड्स सफलता में होने वाली परेशानियों का प्रतीक है। आपको नई स्थिति में ढालने के लिए कुछ और समय की आवश्यकता है। इतना ही नहीं सफलता तथा सामंजस्य के लिए आपको कठोर परिश्रम भी करना होगा।
आपके पहले स्थान पर प्रिंस ऑफ वाण्ड्स का होना आपके उत्साह तथा ऊर्जा का प्रतीक है। यह आपके द्वारा हाल ही में प्राप्त कुछ समाचार से भी संबंधित हो सकता है।
आपके दूसरे स्थान पर प्रिंस ऑफ वाण्ड्स उत्साहपूर्वक गंभीर पहल तथा बुद्धिमान व्यक्ति के सहयोग द्वारा आपकी समस्या के समाधान को दर्शाता है।
यदि आपको खुशखबरी की तलाश है तो आपके प्रतीक्षा की घड़ी समाप्त हो चुकी है। आपको किसी भी क्षण खुशखबरी मिल सकती है। आपके कार्ड में सफलता दर्शाई गई है।
पहले स्थान पर प्रिंसेस ऑफ वाण्ड्स अधीरता तथा व्यग्रता को दर्शाता है। यह किसी न किसी तरह की बैचेनी का भी प्रतीक है।
दूसरे स्थान पर प्रिंसेस ऑफ वाण्ड्स अत्यधिक अधीरता तथा कुछ प्राप्त करने की जल्दबाजी दर्शाता है। अचानक कुछ होना भी इस कार्ड का सूचक है।
आपके तीसरे स्थान में प्रिंसेस ऑफ वाण्ड्स अचानकता तथा अधीरता का प्रतीक है। आपके परिणाम का निर्धारण किसी अचानक कार्रवाई द्वारा किया जाएगा।
आपके पहले स्थान पर क्वीन ऑफ वाण्ड्स आशावाद तथा यकीन का प्रतीक है। आपकी पूछताछ किसी बुद्धिमान तथा विवेकी महिला से संबंधित हो सकती है।
दूसरे स्थान पर क्वीन ऑफ वाण्ड्स आपके द्वारा धारित आंतरिक शक्ति तथा बुद्धिमत्ता का प्रतीक है। अच्छी योजना समय पर बुद्धिमान पूर्ण तरीके से की गई कार्रवाई आपको विजेता बनाएगी।
आपके तीसरे स्थान पर क्वीन ऑफ वाण्ड्स सही समय पर सही प्रयास, बुद्धिमानी तथा कठोर परिश्रम द्वारा सफलता प्राप्ति का सूचक है।
आपके पहले स्थान पर किंग ऑफ वाण्ड्स है। यह आपके अति उत्साह तथा आत्मविश्वास को दर्शाता है। दायित्व का अत्यधिक बोझ आपको विचलित कर सकता है।
आपने अपने दूसरे स्थान पर किंग ऑफ वाण्ड्स का चयन किया है। यह कठोर परिश्रम आशावाद तथा शक्तिशाली मानसिकता का प्रतीक है। नेता के रूप में प्राप्त दायित्व आप पर बोझ लाद देगा।
आपके तीसरे स्थान पर किंग ऑफ वाण्ड्स है। यह आपके द्वारा की गई किसी कार्रवाई या योजना की सफलता को दर्शाता है। सहिष्णुता तथा धैर्य आपकी मदद करेगा।
आपके विस्तार क पहले स्थान पर एस ऑफ कप्स का होना रोमांच तथा प्रसन्नता को दर्शाता है। संभवतया यह शादी अथवा नए संबंधों की शुरुआत से संबंधित हो सकता है।
आपके दूसरे स्थान पर एस ऑफ कप्स प्रसन्नता तथा संतोष को दर्शाता है। यह मित्रता अथवा संबंधों की शुरुआत का भी प्रतीक है।
इस कार्ड पर नए उद्यम अथवा संबंधों में सफलता दर्शाई गई है। समय अनुकूल है। आगे बढ़िए।
टू ऑफ कप्स आपकी प्रथम स्थान पर है। आपका प्रश्न साझेदारी या सहयोग से कार्य करने हेतु है।
साझेदारी के प्रकार : व्यापार, प्रेम होगा, लेकिन विवादों के बाद।
परिणाम जल्दी प्राप्त होंगे।
थ्री ऑफ कप्स है : आप अपनी मेहनत का किसी खास के साथ आनंद उठाना चाहते हैं।
परिवर्तन को दर्शाता है। आप किसी नियोजित योजनाबद्ध तरीके से चलें।
सफलता निकट है, संघर्ष के बाद।
आपके पहले स्थान पर फोर ऑफ कप्स का होना असंतुष्टि तथा अप्रसन्नता को दर्शाता है। यह आपकी खामियों तथा अवसरों को न देख पाने की स्थिति को बताता है।
आपके दूसरे स्थान पर फोर ऑफ कप्स की मौजूदगी हताशा तथा असफलता का सूचक है। यह आपके दोषों की दास्तान भी कहता है।
तीसरे स्थान पर फोर ऑफ कप्स का होना जीवन से हताश होना है और अधिक अवसरों तथा लाभों को देखिए।
आपके पहले स्थान पर फाइव ऑफ कप्स अस्थायी बेचैनी, चिंता या कुछ खोने के बोध का परिचायक है।
आपके दूसरे स्थान पर फाइव ऑफ कप्स का होना विगत में किए गए निरर्थक प्रयास को दर्शाता है। आपकी चिंता का उत्तर आशावाद तथा नई संभावनाओं के लिए देखना है।
आपने तीसरे स्थान के लिए फाइव ऑफ कप्स को चुना है। यह रेखा चुके अवसर या निरर्थक प्रयास को दर्शाता है। चिड़िया चुग जाने के बाद पछताने से क्या फायदा?
आपके पहले स्थान पर सिक्स ऑफ कप्स होना पहले की यादें तथा वर्तमान की खुशी का परिचायक है। यह दर्शाता है कि मेहनत का फल मीठा होता है।
दूसरे स्थान पर सिक्स ऑफ कप्स यह दर्शाता है कि पूर्व में किए गए प्रयासों ने आपको बेहतर परिणाम प्रदान किए हैं। उस कार्ड पर पुराने मित्र से मुलाकात भी दर्शायी गई है।
तीसरे स्थान पर सिक्स ऑफ कप्स संतुष्टि तथा खुशी का सूचक है। यह प्रयास तथा परिश्रम के परिणामों की प्राप्ति को भी दर्शाता है।
आपके पहले स्थान पर सेवन ऑफ कप्स का होना स्वाप्निक अवस्था का प्रतीक है। आप थोड़े भ्रम की स्थिति में हो सकते हैं।
आपके दूसरे स्थान पर सेवन ऑफ कप्स उस स्थिति को दर्शाता है, जहाँ आप क्षितिज पर पहुँचने का अनुभव करते हैं। आप उस स्थिति के बीच भ्रमित हो जाते हैं कि क्या कोई सपना साकार हो गया है या जो सच दिख रहा है कही वह सपना तो नहीं है। थोड़ी प्रतीक्षा करें। सब कुछ स्पष्ट हो जाएगा।
तीसरे स्थान पर सेवन ऑफ कप्स होना यह दर्शाता है कि आप छले जा रहे हैं या मरीचिका के पीछे भाग रहे हैं। थोड़ी प्रतीक्षा करें।
पहले स्थान पर राइट ऑफ कप्स मानसिक अस्थिरता को दर्शाता है। यह जीवन में कुछ और पाने के बोध या व्यावहारिक तथा वैचारिक स्थिति के बीच असहमति का भी प्रतीक है।
दूसरे स्थान पर राइट ऑफ कप्स का होना अवधारणाओं तथा आकर्षणों में परिवर्तन को दर्शाता है। नए और बेहतर की तलाश में बाहर निकलें।
तीसरे स्थान पर राइट ऑफ कप्स संघर्ष को दर्शाता है। आप अपनी वर्तमान उपलब्धियों से खुश नहीं हैं।
पहले स्थान पर नाइन ऑफ कप्स का होना संतुष्टि का प्रतीक है, लेकिन आपकी खुशी में मित्रों तथा सहयोगियों का शामिल नहीं होना आपको उदास कर सकता है।
आपके दूसरे स्थान पर नाइन ऑफ कप्स उपलब्धियों तथा प्रसन्नता का इजहार करता है। पूर्व में किए गए प्रयासों ने आपको स्थिरता तथा मानसिक शक्ति प्रदान की है। लेकिन अपनी खुशी में दूसरों को शामिल होने की इच्छा पूरी होने दें।
आपके तीसरे स्थान पर नाइन ऑफ कप्स वैवाहिक स्थिति में सफलता को दर्शाता है, लेकिन मित्रता के क्षेत्र में सफलता पाने के लिए थोड़ी प्रतीक्षा करनी होगी।
पहले स्थान पर टेन ऑफ कप्स प्रसन्नता तथा संतुष्टि को दर्शाता है। परिवार के पुनर्मिलन तथा उत्सव का भी यह सूचक है।
आपके दूसरे स्थान पर टेन ऑफ कप्स की मौजूदगी पहले किए गए प्रयासों के लाभ स्थिरता तथा संतुष्टि को सुनिश्चित करती है।
आपके कार्ड पर सफलता तथा खुशियाँ दर्ज हैं। यह मौज-मस्ती का समय है। परिश्रम कभी निष्फल नहीं जाता।
आपके पहले स्थान पर प्रिंस ऑफ कप्स यह दर्शाता है कि आप सृजनशील व्यक्ति है तथा कुछ नई चीज प्राप्त करने की प्रक्रिया में संलग्न हैं। आपकी विश्लेषण तथा निर्णयात्मक क्षमता आपको बहुत आगे तक ले जाएगी।
आपके दूसरे स्थान पर प्रिंस ऑफ कप्स है या मानसिक प्रयास, सृजन या स्वप्निलता या और अधिक ज्ञान प्राप्ति का सूचक है।
आपके तीसरे स्थान पर प्रिंस ऑफ कप्स के होने का अर्थ है एक सुविचारित काम का पूर्ण होना।
पहले स्थान पर प्रिंसेस ऑफ कप्स यह दर्शाते हैं कि आपकी वर्तमान मानसिक स्थिति क्या है तथा नए विचारों तथा अवसरों को आप किस तरह तौलते हैं। यह बातचीत की संभावना तथा आपकी अभिरूचि भी दर्शाता है।
आपके दूसरे स्थान पर प्रिंसेस ऑफ कप्स मानसिक उत्तेजना तथा निर्णय प्राप्ति के लिए मानसिक प्रयासों को दर्शाता है। कर्क या मीन राशि वाली नारी आपकी अत्यधिक मददगार साबित हो सकती है।
आपके तीसरे स्थान पर प्रिंसेस ऑफ कप्स सतत्ता को दर्शाता है। यह भी बताता है कि सुनियोजन तथा अच्छे विचारों से आपको सफलता मिलेगी। चुपचाप बैठकर प्रतीक्षा कीजिए। यदि थोड़ा समय भी लगे तो चिंता न करें।
आपके पहले स्थान पर क्वीन ऑफ कप्स जीवन की इस स्थिति पर आपकी कल्पनाशीलता का सूचक है।
आपके दूसरे स्थान पर स्वीन ऑफ कप्स आपकी वैचारिक प्रक्रियाओं को दर्शाती है। यही आपकी सफलता का कारण भी है।
आपके तीसरे स्थान पर क्वीन ऑफ कप्स का होना मानसिक प्रयासों तथा अच्छे-बुरे के विश्लेषण को दर्शाता है। अच्छे विचारों से किए गए कार्यों के परिणाम भी अच्छे ही होंगे। देखते रहिए।
पहले स्थान पर किंग ऑफ कप्स दर्शाता है कि आप किसी चर्चा की योजना बना रहे हैं तथा आप दायित्वों से दबे हुए हैं।
दूसरे स्थान पर किंग ऑफ कप्स का होना आशा, सकारात्मक व्यवहार तथा दृढ़ इच्छाशक्ति का परिचायक है।
तीसरे स्थान पर किंग ऑफ कप्स सफलता के लिए सही प्रयास, आशा, अपेक्षा तथा मानसिक कार्य का सूचक है।
आपके पहले स्थान पर एस ऑफ स्वॉर्ड्स नए विचार अथवा पुराने विचारों में परिवर्तन को दर्शाता है। यह किसी भी माध्यम से प्रगति का सूचक है।
दूसरे स्थान पर एस ऑफ स्वॉर्ड्स किसी नए विचार अथवा पुराने विचार को बदलने के लिए बुद्धिमानी पूर्ण प्रयासों की शुरुआत करना दर्शाता है। उसका यह तात्पर्य भी है कि आपके परिवार में कोई बच्चा जन्म लेने वाला है।
तीसरे स्थान पर एस ऑफ स्वॉर्ड्स सुनियोजित कार्रवाई द्वारा प्राप्त सफलता का परिचायक है। आपको सही तथा निश्चित समय पर परिणाम प्राप्त होगा। आपके लिए चिंता या बेचैनी की कोई जगह नहीं है।
पहले स्थान पर टू ऑफ स्वॉर्ड्स का होना योजनागत तरीके से काम करने, आम सहमति, शांति तथा नए संबंध स्थापित करने का सूचक है। यह एकता तथा अखंडता का भी प्रतीक है।
दूसरे स्थान पर टू ऑफ स्वॉर्ड्स किसी मामले को निपटाने या आम सहमति पर पहुँचने के लिए योजना अथवा माध्यम को दर्शाता है। इसका मतलब अपने घर अथवा कार्यस्थल पर शांति स्थापित करने के लिए किए जाने वाला प्रयास भी है।
तीसरे स्थान पर टू ऑफ स्वॉर्ड्स शांति, एकता तथा सफलता प्राप्ति का सूचक है। यह, यह भी दर्शाता है कि सारी ऊर्जा को सही दिशा में लगाया गया है। इसका आशय नई मित्रता भी है।
पहले स्थान पर थ्री ऑफ स्वॉर्ड्स का होना तनाव, अलगाव तथा दिल टूटने को दर्शाता है। इसके द्वारा नुकसान का भय भी संभावित है।
दूसरे स्थान पर थ्री ऑफ स्वॉर्ड्स का पाया जाना किसी समस्या के सुलझाने के लिए प्रयास किए जाने को दर्शाता है। यह अलगाव, नुकसान या नुकसान के भय को भी बढ़ावा देना है। दिल टूटने से बचाने या शांति के लिए पहल या चर्चा जरूरी है।
तीसरे स्थान पर थ्री ऑफ स्वॉर्ड्स का होना असफलता, नुकसान तथापतन की निशानी है। धैर्य तथा चुपचाप रहने से कुछ फायदा हो सकता है।
पहले स्थान पर फोर ऑफ स्वॉर्ड्स का होना आशावाद, तैयारी या बीमारी अथवा बेचैनी में सुधार का प्रतीक है।
दूसरे स्थान पर फोर ऑफ स्वॉर्ड्स कठोर परिश्रम के पूर्व बेचैनी की अवधि से अस्थाई राहत का सूचक है।
तीसरे स्थान पर फोर ऑफ स्वॉर्ड्स अकर्मण्यता लेकिन सफलता का द्योतक है। यह बेचैनी के बाद राहत या सुधार की अवधि की भी दर्शाता है। इसका होना यह भी बताता है कि आप किसी नई गतिविधि के लिए स्वयं को बदल रहे हैं।
पहले स्थान पर फाइव ऑफ स्वॉर्ड्स पूर्व की असफलता या पराजय को दर्शाता है। संपत्ति का नुकसान तथा मानसिक व्याग्रता भी इस कार्ड की पहचान है।
दूसरे स्थान पर फाइव ऑफ स्वॉर्ड्स का होना पराजय या शिकस्त को शिरोधार्य करना दर्शाता है। यह बताता है कि आप जिंदगी में किसी परेशानी को झेलने की कोशिश कर रहे हैं। यह शारीरिक तथा मानसिक थकान को भी दर्शाता है।
आपके तीसरे स्थान पर फाइव ऑफ स्वॉर्ड्स की मौजूदगी संपति का नुकसान, मित्रता में असफलता को दर्शाता है।
पहले स्थान पर सिक्स ऑफ स्वॉर्ड्स उस आशा तथा अपेक्षा को दर्शाता है कि मुसीबतें समाप्त हो गईं हैं तथा जिन्दगी की नई राह के लिए आप नई दिशा में देखने का प्रयास कर रहे हैं।
दूसरे स्थान पर सिक्स ऑफ स्वॉर्ड्स का होना बुद्धिमानी, द्वारा समस्या के समाधान, लंबी यात्रा या समस्याओं से दूर जाने का सूचक है।
यह राहत के समय, तकनीकों से दूर या समस्याओं को पीछे छोड़ने का सूचक है। यह नई आशा तथा रोमांस के समय का भी परिचायक है।
आपके पहले स्थान पर सेवन ऑफ स्वॉर्ड्स नियंत्रण, सीमित अवसर या अपनी समस्या के प्रति अद्भुत पहल का सूचक है।
आपके दूसरे स्थान पर सेवन ऑफ स्वॉर्ड्स की मौजूदगी मानसिक तनाव, धैर्य, कूटनीति तथा किसी समस्या से निपटने के तरीकों का सूचक है। एक गलत कदम सारे प्रयासों को नष्ट कर सकता है।
आपके तीसरे स्थान पर सेवन ऑफ स्वॉर्ड्स का होना आपके द्वारा अत्यधिक सावधान रहने तथा कूटनीतिक तरीकों से समस्या के सुलझाने का प्रतीक है। विवेकी होना मददगार साबित हो सकता है।
पहले स्थान पर एट ऑफ स्वॉर्ड्स का होना अपनी और से तैयारी में कमी का प्रतीक है। अभी स्थिति अनुकूल नहीं है।
दूसरे स्थान पर एट ऑफ स्वॉर्ड्स का होना परेशानियों, बंधनों तथा अमेरिकीय स्थिति का परिचायक है।
तीसरे स्थान पर एट ऑफ स्वॉर्ड्स का होना निरर्थक प्रयासों, गलत प्रयत्नों का प्रतीक है तथा यह कार्ड प्रतीक्षा करने की सलाह भी देता है।
पहले स्थान पर नाइन ऑफ स्वॉर्ड्स का होना दुःख, बेचैनी तथा ग्रस्तता का परिचायक है।
दूसरे स्थान पर नाइन ऑफ स्वॉर्ड्स का होना यह दर्शाता है कि आप वांछित प्रयास करने में या बुरे समय में धैर्य रखने में असफल रहे हैं।
आपके तीसरे स्थान पर नाइन ऑफ स्वॉर्ड्स यह सुझाव देता है कि आप धैर्यवान हैं। नकारात्मक व्यवहार आपको कहीं नहीं ले जाएगा। स्थिति के सकारात्मक पहलू पर नजर डालने का प्रयास करें।
पहले स्थान पर टेन ऑफ स्वॉर्ड्स का होना अत्यधिक कार्य तथा जरूरत से ज्यादा तैयारी का प्रतीक है। किसी स्थिति पर ज्यादा प्रतिक्रिया दिखाना अवसाद तथा अविश्वास की स्थिति को बढ़ावा दे सकता है।
दूसरे स्थान पर टेन ऑफ स्वॉर्ड्स की मौजूदगी जरूरत से ज्यादा परिश्रम तथा प्रयासों की परिचायक है। किसी विशेष परिस्थिति में जरूरत से ज्यादा दिखावा करने पर उससे असफलता हाथ लग सकती है।
तीसरे स्थान पर टेन ऑफ स्वॉर्ड्स भ्रम, दिशाहीनता या लक्ष्यहीनता का सूचक है। बड़े लोगों के सुझाव कुछ हद तक मददगार साबित हो सकते हैं।
पहले स्थान पर प्रिंस ऑफ स्वॉर्ड्स की मौजूदगी आपके सरल विचारों तथा पर्यवेक्षीय स्वभाव की जानकारी देती है। आपमें कूटनीति तथा बातचीत करने की अपार क्षमता है।
आपके दूसरे स्थान पर प्रिंस ऑफ स्वॉर्ड्स विश्लेषण तथा चर्चा का सूचक है। पर्यवेक्षण की अपार क्षमता आपको अत्यधिक शक्ति प्रदान करती है।
तीसरे स्थान पर प्रिंस ऑफ स्वॉर्ड्स यह जानकारी देता है कि आपकी स्थिति काफी मजबूत है। आप अपनी चतुराई तथा वाकपटूता से अपनी समस्याओं को सुलझाने में सक्षम हैं।
आपके पहले स्थान पर फाइव ऑफ वाण्ड्स प्रतिस्पर्धा तथा विरोध के बावजूद बढ़ने का सूचक है।
दूसरे स्थान पर फाइव ऑफ वाण्ड्स की मौजूदगी अतिरिक्त बोझ, अत्यधिक परिश्रम तथा संघर्ष का परिचायक है।
तीसरे स्थान पर फाइव ऑफ वाण्ड्स का होना सुनियोजित योजना, निरंतर प्रयास, कड़ा मुकाबला तथा परिश्रम को दर्शाता है।
पहले स्थान पर क्वीन ऑफ स्वॉर्ड्स का होना दर्शाता है कि आप अत्यधिक कुशल तथा संगठित व्यक्ति हैं। आपको यह पता है कि अपने भले के लिए आपको अपनी प्रतिभा का उपयोग किस तरह से करना है।
दूसरे स्थान पर क्वीन ऑफ स्वॉर्ड्स आपको जिस तरह की आवश्यकता है उसके लिए बुद्धिमत्ता तथा अवबोधन की उच्चता को दर्शाती है। आपको अपनी समस्या को निपटाने के लिए जिस तरह के प्रयासों की आवश्यकता है। उसे आप आसानी से करने के लिए सक्षम हैं।
तीसरे स्थान पर क्वीन ऑफ स्वॉर्ड्स की उपस्थिति यह दर्शाती है कि सफलता किस समय पर मिलेगी। आखिर समय में तुला राशि वाली महिला आपकी सहायता कर सकती है। अंत भला, सब भला।
पहले स्थान पर किंग ऑफ स्वॉर्ड्स दर्शाता है कि आप पहले से ही ढेर सारे काम और चिंताओं से घिरे हैं, लेकिन आप अपनी जिन्दगी के नवीनतम विकास हेतु तैयार भी हैं। आप परंपरागत मानकों द्वारा अपनी कार्रवाई को तोल रहे हैं ताकि गैरपरंपरावादी काम किया जा सके।
आपके कार्ड पर ढेर सारा मानसिक कार्य तथा प्रत्याशाएँ अंकित हैं। आप आवश्यकतानुसार तैयारी करने में सक्षम रहेंगे। आत्मविश्वास बना रहेगा।
राहत की घड़ी मुसीबतों से दूर रहेगी या मुसीबतों को हटा देंगी। नई आशाओं तथा रोमांस का समय सामने है।
आपके पहले स्थान पर एस ऑफ डिस्क्स है जो यह दर्शाता है कि आपको नई खबर की प्रतीक्षा है या नए काम या संबंध में व्यस्त हने की प्रक्रिया में संलग्न हैं।
आपके दूसरे स्थान पर एस ऑफ डिस्क्स यह बताता है कि आपको अपना कार्य पूर्ण करने के लिए कुछ प्रयास करने होंगे। या अनुकूल परिणाम प्राप्त करने के लिए आपके कार्ड में भाग्य, संपत्ति तथा समृद्धता के भी दर्शन होते हैं।
आपके तीसरे स्थान पर एस ऑफ डिस्क्स सफलता तथा समृद्धता को दर्शाता है। कार्य अच्छी तरह होगा तथा आनंद की प्राप्ति होगी। यदि आप नया उद्यम शुरू कर रहे हैं या नए काम की शुरुआत कर रहे हैं तो आप बहुत सफल रहेंगे।
आपके पहले स्थान पर टू ऑफ डिस्क्स का होना स्थिरता, संतुलन तथा निरंतरता के साथ परिवर्तन को दर्शाता है। आपकी वर्तमान मानसिक स्थिति रोमांचक है अथवा दायित्व की हिस्सेदारी पूर्व की बेचैनी है।
आपके दूसरे स्थान पर टू ऑफ डिस्क यह बताती है कि आप जिस थोड़ी बहुत उतार-चढ़ाव की स्थिति का सामना कर रहे हैं वह प्राकृतिक तथा अस्थाई है। एक तरह से वह आपको भविष्य के लिए तैयारी कर रहे हैं। आपका कार्ड काम तथा दायित्व में परिवर्तन को भी दर्शा रहा है।
तीसरे स्थान पर टू ऑफ डिस्क्स सफलता तो दर्शाती है लेकिन उसे मिलने में थोड़ी देर होगी तथा वह थोड़े प्रयोग तथा प्रयास के बाद ही मिलेगी।
पहले स्थान पर थ्री ऑफ डिस्क्स यह दर्शाता है कि आप सशक्त, मेहनती तथा ईमानदार व्यक्ति हैं। आप प्रयासों तथा प्रतिफलों में हिस्सेदारी पर भरोसा करते हैं।
आपके दूसरे स्थान पर थ्री ऑफ डिस्क्स का होना यह दर्शाता है कि कार्य सिद्धि के लिए आपको काफी प्रयास करने होंगे। आध्यात्मिक झुकाव आपकी कई बार सहायता करेगा तथा आपको सही समय पर सही मदद मिलेगी।
तीसरे स्थान पर थ्री ऑफ डिस्क्स सुनियोजित तथा समर्थित कठोर परिश्रम पश्चात् सफलता का परिचायक है। आपके लिए आपके प्रयासों की तरह ही दूसरों की मदद का भी उतना ही महत्व है। समय के साथ ही आध्यात्मिक झुकाव बढ़ेगा।
आपके पहले स्थान पर फोर ऑफ डिस्क्स का होना बताता है कि आप बेहतर बुद्धिमत्ता वाले आत्मविश्वासी तथा साहसी व्यक्ति हैं। कुछ नया शुरू करने से पूर्व आंतरिक बेचैनी सामान्य बात है।
आपके दूसरे स्थान पर फोर ऑफ डिस्क्स यह दर्शाती है कि कार्यस्थल पर आप योजना तथा सहयोग से कार्य करते हैं। यदि सही दिशा में प्रयास किए जाए तो आपकी संपति बढ़ सकती है।
तीसरे स्थान पर फोर ऑफ डिस्क्स का होना दर्शाता है कि सफलता और शांति आपकी प्रतीक्षा में है। सतत तथा सुनियोजित प्रयास से फल प्राप्ति होगी। इससे अच्छे दोस्तों का सहयोग भी दर्शाया गया है।
पहले स्थान पर फाइव ऑफ डिस्क्स का होना अत्यधिक मुसीबतों तथा प्रतिकूलता का परिचायक है।
दूसरे स्थान पर फाइव ऑफ डिस्क्स कठोर परिश्रम संघर्ष तथा अत्यधिक तनाव की अवधि का प्रतीक है। आपको ऐसा लगेगा कि बाहर निकलने का कोई रास्ता नहीं है। लेकिन अपने मस्तिष्क को सही रखिए वह अवसर मिल जाएगा जो कि आपको बचा सकता है।
आपके तीसरे स्थान पर फाइव ऑफ डिस्क्स की मौजूदगी यह दर्शाती है कि यदि वांछित कठोर परिश्रम ठीक से नहीं किया गया तो सफलता संदिग्ध है। शांत रहें। आपको राह मिल जाएगी।
पहले स्थान पर सिम्स ऑफ डिस्क्स का होना रोमांच, संतुष्टि को दर्शाता है। यह मौजूदा उपलब्धियों का परिणाम है। जब मामला दिल का हो तो आप थोड़े अनिश्चित होंगे।
आपके दूसरे स्थान पर सिक्स ऑफ वाण्ड्स दूसरे की मदद या अपने प्रियजनों को खुश करने के लिए किए गए कार्यों को दर्शाता है। यह लाभ, समृद्धि तथा उदारता की घड़ी को दर्शाता है।
आपके तीसरे स्थान पर सिक्स ऑफ डिस्क्स का होना अच्छे तथा मित्रवत संबंधों का विकास, सफलता, समृद्धता तथा लाभ को दर्शाता है। फिक्र की कोई बात नहीं है।
पहले स्थान पर सेवन ऑफ डिस्क्स अरूचि, बेचैनी का होना दर्शाता है। यह सब हाल में किसी असफलता या काम में पिछड़ने या सुस्ती के बोध का परिणाम है।
दूसरे स्थान पर सेवन ऑफ डिस्क्स निरर्थक प्रयास का परिचायक है। आप जानते हैं कि कठोर परिश्रम के द्वारा ही सफलता मिल सकती है। तथापि आपकी प्रयास में कोई रूचि नहीं होती है। समय की बरबादी से कोई फायदा नहीं है। जब तक आप काम नहीं करते अलाभकारी उद्यम के पीछे मानना फिजूल है।
सेवन ऑफ डिस्क्स तनाव, कार्य के प्रति अरूचि अथवा गलत दिशा में किए गए प्रयासों को दर्शाता है। हो सकता है कि आप सही तथा गलत के विश्लेषण का बोध खो बैठे हैं।
आपके पहले स्थान पर एट ऑफ डिस्क्स का होना यह दर्शाता है कि आप दीर्घकालीन निवेश के बजाय अल्पकालीन लाभ की ओर देख रहे हैं। आप थोड़े भ्रमित हो सकते हैं।
दूसरे स्थान पर एट ऑफ डिस्क्स का होना यह दर्शाता है कि आपकी योजना जिसके लिए कठोर परिश्रम की आवश्यकता है, वह फलीभूत हो जाएगी। हालाँकि आपको अपने लक्ष्य प्राप्ति के लिए लगातार प्रयास तथा सही दिशा की जरूरत है। यदि आप व्यक्गित संबंध के बारे में सोचते हैं तो आपको सहायता लेनी होगी तथा समझदारी से काम लेना होगा।
आपके तीसरे स्थान पर एट ऑफ डिस्क्स की उपस्थिति सफलता को दर्शाती है, क्योंकि आपने लगातार सही दिशा में सही प्रयास किए थे। परिणाम को जानने के लिए अधीर न हों।
पहले स्थान पर नाइन ऑफ डिस्क्स सफलता, रोमांच, तथा मनोरंजन का सूचक है। कुछ अनपेक्षित होने की भावना भी इसमें निहित है।
आपके दूसरे स्थान पर नाइन ऑफ डिस्क्स भौतिक सफलता, अप्रत्याशित संपदा, सौभाग्य़, आराम, लाभ तथा उम्मीद से ज्यादा मिलने का सूचक है।
तीसरे स्थान पर नाइन ऑफ डिस्क्स सफलता, रोमांस, रोमांच, अप्रत्याशित संपदा तथा लाटरी जैसी संभावना का प्रतीक है।
आपके पहले स्थान पर टेन ऑफ डिस्क्स आर्थिक सुरक्षा के संबंध में आपको आवश्यक आश्वस्त होने की आवश्यकता है। यह कुछ संबंधों पर निर्भरता को भी दर्शाता है।
आपके दूसरे स्थान पर टेन ऑफ डिस्क्स दूसरों अथवा बड़ों के सहयोग से अपेक्षित सफलता का परिचायक है। यह संपदा, वंशज, संपत्ति तथा मूल्यों में हिस्सेदारी का भी परिचायक है।
आपके तीसरे स्थान पर टेन ऑफ डिस्क्स स्थिरता, सुरक्षा तथा संतोष का सूचक है। पूर्व में किए गए प्रयासों का आपको फल मिलेगा। अब आपका उद्देश्य मानसिक शांति होना चाहिए।
प्रिंस का डिस्क को योजना और कड़ी मेहनत को बताता है, जो आपकी सफलता की कुंजी है।
योजनाबद्ध प्रयास तथा प्रायोगिक सोच से आप अपनी समस्या का समाधान करेंगे। ईमानदारी एवं दया अच्छे नियंत्रण के साथ आपमें मौजूद है।
सफलता अच्छा नियंत्रण दर्शाता है। ईमानदारी से आप फतह करेंगे।
आपके पहले स्थान पर प्रिंसेस ऑफ डिस्क्स का होना यह दर्शाता है कि आप अकल्पनाशील, रूढिवादी तथा परंपराओं के समाधान के लिए साहसी तथा मुखर होना पड़ेगा।
आपके दूसरे स्थान पर प्रिंसेस ऑफ डिस्क्स की उपस्थिति दिशाहीन पहल का परिचायक है। हालाँकि आप अत्यधिक परिश्रमी हैं, लेकिन आपको आश्वस्त होने के लिए दूसरों के मार्गदर्शन की आवश्यकता है।
आपके तीसरे स्थान पर प्रिंसेस ऑफ डिस्क्स का होना मार्गदर्शन हेतु दूसरों पर निर्भर होना दर्शाता है। आपका थोड़ा गैर परंपरावादी होना कई बार आपकी सहायता करता है।
पहले स्थान पर क्वीन ऑफ डिस्क्स होना उदारता, माफी तथा आर्थिक सुदृढ़ता का सूचक है।
आपके दूसरे स्थान पर क्वीन ऑफ डिस्क्स की मौजूदगी आपकी उदारता का सूचक है, जो इस समय आपकी मदद कर रहा है। आपको माफ करने तथा भूलने की प्रवृत्ति मदद करेगी।
तीसरे स्थान पर क्वीन ऑफ डिस्क्स का होना आपकी आर्थिक मजबूती, दयालुपन, उदारता का परिचायक है।
आपके पहले स्थान पर किंग ऑफ डिस्क्स का होना आपके व्यावहारिक ज्ञान, धैर्य, प्रतीक्षातथा योजनाबद्धता का परिचायक है।
दूसरे स्थान पर किंग ऑफ स्वॉर्ड्स की उपस्थिति बताती है कि वांछित परिणाम प्राप्त करने के लिए सही तरीके से काम करने तथा इंतजार करने की आवश्यकता है।
तीसरे स्थान पर किंग ऑफ डिस्क्स का होना आपकी व्यावहारिक पहल के कारण सफलता का आश्वासन देता है। परिणाम प्राप्ति के लिए प्रत्याशित अवधि से थोड़ा ज्यादा समय लग सकता है। धैर्य रखें।
टैरो यानी कार्डों की रहस्यमयी दुनिया और भविष्य आकलन की सर्वप्रिय विधा। इस शब्द की उत्पत्ति भी रहस्यमय है। टैरो सिर्फ शब्द नहीं, भविष्य और जीवन है। कुछ मानते हैं यह टैरोची शब्द से उत्पन्न हुआ, जो माइनर आर्काना के कार्डों से संबंधित था, तो कुछ इसकी उत्पत्ति टैरोटी से मानते हैं, एक क्रॉस लाइन जो कि कार्डों के पीछे दिखती है। रहस्यमय संसार की रहस्यमय कहानी, लेकिन भविष्य की कहानी टैरो की ज़ुबानी।
टैरो डेक में कुल 78 कार्ड होते हैं, जिन्हें मेजर आर्काना तथा माइनर आर्काना में विभक्त किया गया है। आर्काना लैटिन भाषा के शब्द आर्कान्स से उत्पन्न हुआ, जिसका अर्थ है रहस्यमय व्यक्तिगत विकास। रहस्यों से प्रतीकात्मक रूप से अभिलेखित शिक्षाएं लिए मेजर आर्काना गुप्त विज्ञान के छात्रों का गंभीर विषय है।
धार्मिक समूहों और विभिन्न भूमिगत जातियों का गुप्त शिक्षा अंकन। टैरो का दर्शन कबाला से उत्पन्न हुआ है। शब्दों और अंकों की दैवीय शक्ति से सम्पन्न टैरो आज भविष्य दर्शन का लोकप्रिय माध्यम है तो चलिए इस रहस्य और भविष्य दर्शन की अनोखी विधा को समझें।